• Breaking News

    मथुरा में महापंचायत: प्रियंका गांधी बोलीं- कहीं गोवर्धन पर्वत को ना बेच डाले भाजपा सरकार

    नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। 

    इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे हमले किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण में पीएम मोदी को केंद्रित रखा। किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। 

    बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

    लगवाए बांकेबिहारी और गिरिराज जी के नारे

    महापंचायत के लिए आईं प्रियंका गांधी वाड्रा के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका नारे लगाकर स्वागत किया। प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। वहां मौजूद जनता ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने मंच पर पहुंचकर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि यहां खड़ी हूं। बांकेबिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय, जमुना मैया की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया।

    अहंकार को तोड़ती है ये धरती

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये धरती मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी। तब से यहां अन्नकूट गोवर्धन पूजा होती है।

    215 किसान शहीद हुए

    आज भाजपा सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है। आज वो किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए। रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़कर उन्होंने कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। इस सरकार का विवेक मर चुका है। 

    सरकार पर बोला करारा हमला, किसान प्रताड़ित

    प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम अहंकारी हैं उनका अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दो हवाई जहाज करीब 16,000 करोड़ खर्च करके खरीद लिए, लेकिन गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया नहीं दिया। 

    विदेश जाने का मौका, किसानों से नहीं मिले

    प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया। डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि  कानून बनाया है। ये कानून उन्हीं के लिए बना है। अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून है।

    संभाल कर रखें गोवर्धन पर्वत

    भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है। गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल की कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें। केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों-करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया। फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाएं हैं। कहा कि किसान का अपमान किया जा रहा है।

    किसानों से कौन सी दुश्मनी है? 

    प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों को पीएम मोदी ने आंदोलनजीवी कहा, आतंकवादी बोला, संसद में 215 शहीद किसानों के लिए जब राहुल ने दो मिनट का मौन मांगा तो इनके सांसद दो मिनट के मौन के लिए खड़े नहीं हुए। जनता जनार्दन है, जनता अहंकारी सरकार को हमेशा सबक सिखाती है। आज वो समय आ गया है। चुनाव के समय किए वादे झूठ निकले। 

    अहंकारी प्रधानमंत्री नहीं कायर प्रधानमंत्री 

    जब पीएम के निर्णयों पर सवाल उठते हैं तो पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हैं। जनता की बात को स्वीकार नहीं करते। इनमें अहंकार है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस को दोषी ठहराया। शुक्र करिए कि पिछली सरकारों ने कुछ बढ़ाया आपने तो कुछ बढ़ाया नहीं। शुक्र करिए कि पिछली सरकार ने कुछ बनाया, यदि बनाते नहीं तो आप बेचते क्या। भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े उद्योग बेच डाले। शायद मोदीजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि आपने अपने खरबपति मित्रों को खूब बढ़ाया।

    संघर्ष कर रहा किसान

    जब तक किसान लड़ते रहेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी हर दुख में हर दर्द में शामिल होगी। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी इन कानूनों को सबसे पहले रद्द किया जाएगा। इस सरकार को भी भगवान श्रीकृष्ण की वाणी सुनाई देगी। जो जनता कहती है वो सही है। इस सरकार के अहंकार को खत्म करने के लिए जो करना पड़ेगा करेंगे।

    दो मिनट का मौन

    महापंचायत में अपने भाषण को खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जो किसान भाई इस आंदोलन में शहीद हुए हैं, उनके लिए दो मिनट का मौन रखें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जय जवान जय किसान के साथ अपना भाषण किया।

    महापंचायत से पहले जोरदार स्वागत

    जब प्रियंका गांधी महापंचायत के लिए आईं तो रास्ते मे मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

    काफिले का रास्ते में हुआ स्वागत 

    प्रियंका गांधी का मथुरा में महापंचायत के दौरान रास्ते में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

    काफिला रोककर की मुलाकात 

    बृजभूमि की तरफ बढ़ते काफिले को थाम कर डीएनडी हाइवे पर स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने काफिला रोककर मुलाकात की। 

    महापंचायत पर जुटी भीड़ 

    प्रियंका गांधी वाड्रा की महापंचायत के लिए पालीखेड़ा मैदान पर अच्छी भीड़ जुटी है। कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे। 

    AD

    AD


















    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad