• Breaking News

    अंबानी के नाम मिला धमकी भरा खत, लिखा : 'मुकेश भैया, नीता भाभी, ये तो सिर्फ ट्रेलर है...'

    देश में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। गाड़ी से मिली चिट्ठी ने एक बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी में लिखा गया है 'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर वापस आएगा और इंतजाम पूरा हो गया है।'

    बता दें कि गुरुवार रात को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पाई गई थी। इस कार में से जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है।

    इधर गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि जल्द ही जांच में सच सामने आ जाएगा। पुलिस बताया है कि गाड़ी और चेसिस के नंबर भी अलग-अलग हैं। पेडर रोड स्थित अंबानी के घर एंटीलिया इमारत की गेट से 500 मीटर दूर संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस का बम निरोधी दस्ता डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की।

    देशमुख ने कहा कि स्कार्पियो कार को जब्त कर पुलिस की अपराध शाखा और एटीएस इस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में पुलिस मॉकड्रिल की बात कही जा रही थी, लेकिन गुरुवार देर रात पुलिस ने छानबीन के बाद संदिग्ध कार के बारे में खुलासा किया।

    पेडर रोड पर बड़ी हस्तियों के आवास

    दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर उद्योगपति, राजनेता और फिल्मी हस्तियों सहित धनाढ्य लोगों का आवास है। इसलिए मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में जिलेटिन छड़ें मिलने को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर अंबानी आंदोलनरत किसानों के निशाने पर हैं। पंजाब में रिलायंस के टावर को भी निशाना बनाया गया था।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad