• Breaking News

    Jaunpur News: पूविवि के 10 विषयों में बहुविकल्पीय प्रश्न के आधार पर होगी परीक्षाएं -जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। पूर्वांचल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक के 10 विषयों के प्रथम प्रश्न पत्र में चालू सत्र में बहु विकल्पीय प्रश्न के आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। अध्ययन परिषद की बैठक में निर्णय के बाद इसे चालू सत्र से ही लागू कर दिया गया है। इन विषयों के केवल प्रथम प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। 

    हालांकि परीक्षा के प्रारूप में किए गए फेरबदल की अधिकांश विद्यार्थियों को नहीं है। अब परीक्षा नजदीक आने के बाद वह सकते में हैं।

    कोरोना के कारण बुरी तरह प्रभावित रहे शिक्षण सत्र में पठन-पाठन पर काफी असर पड़ा है। परीक्षार्थी अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स पूरा करने में जुटे हैैं। इसके साथ ही वह परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं। 

    विवि की मुख्य परीक्षा अप्रैल के अंतिम या मई के प्रथम सप्ताह से होने की संभावना है। अभी तक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब लिखकर ही देना होता था। इसी के आधार पर पर परीक्षार्थियों की तैयारी भी चल रही थी। अब अचानक से इसमें बदलाव किया गया है। 

    विवि के अध्ययन परिषद ने दस विषयों के प्रथम प्रश्न की परीक्षा बहु विकल्पीय सवाल के आधार पर कराने का निर्णय लिया है। नौ फरवरी को परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर के बाद इसकी सूचना विवि के वेबसाइट पर अपलोड की गई है। परीक्षा में किए गए फेरबदल की जानकारी विलंब से होने से छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

    इन विषयों में लागू होगी व्यवस्था 

    विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित प्राचीन इतिहास, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल और वाणिज्य विषयों के स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम प्रश्न पत्र के प्रारूप में फेरबदल किया गया है। इन विषयों के प्रथम प्रश्न पत्र में बहु विकल्पीय सवाल के आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। 

    विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित दस विषयों के पहले प्रश्न पत्र के प्रारूप में बदलाव को सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा से लागू कर दिया गया है। अध्ययन परिषद की बैठक में यह निर्णय हुआ था। इसी आधार पर इस वर्ष परीक्षा कराई जाएगी। -बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक जौनपुर।

    AD

    AD









    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad