• Breaking News

    Jaunpur News: 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट के साथ 11 गिरफ्तार, गांव के लोगों से करते थे जालसाजी

    Jaunpur Update News

    • उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथ लगा गिरोह, 25 लाख के पुराने नोट बरामद
    • 16 एटीएम कार्ड और पिस्टल व तमंचा भी हुआ बरामद, अन्य की तलाश

    गांव के सीधे-साधे लोगों को झांसे में लेकर पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के चंदवक स्थित बरामनपुर गांव से शुक्रवार को 11 शातिर जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 25 लाख रुपये के 500-1000 के पुराने नोट, 16 एटीएम कार्ड, एक पिस्टल, देसी तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए जालसाजों में सात गाजीपुर और दो वाराणसी के निवासी हैं। उनसे पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर वह गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुट गई है।

    कई लोग मिलकर करते हैं यह काम

    वह गांव के अशिक्षित, वृद्ध व सीधे-साधे लोगों को झांसे में लेते हैं। मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड हासिल करते हैं और उसे बदल देते हैं। इसी तरह रुपये निकालते समय नोट भी बदलकर थमा देते हैं। कई लोग मिलकर यह काम करते हैं। सभी को पुराने नोट चलाने के लिए तय मात्रा में बांट दिया जाता है।

    वह बरामनपुर में भी ऐसे ही किसी व्यक्ति की तलाश में आए थे। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी जालसाज बेहद शातिर किस्म के हैं। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरोह में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। मामले की जांच चल रही है।

    पकड़े गए आरोपियों में सात गाजीपुर जनपद के

    पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर निवासी बृजेश यादव, रावल गांव निवासी रविशंकर पाठक, सादात थाना क्षेत्र के बुड्ढनपुर निवासी बेचन राजभर, भुड़कुड़ा थाना के नसरतपुर धिरजी निवासी प्रदीप कुमार, रवि कुमार, अलीपुर मदरा निवासी राहुल कुमार, गाजीपुर सदर कोतवाली के सकरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, चंदौली जिले के धानापुर थाना के हिंगुतरगढ़ निवासी प्रवीण कुमार सिंह, चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर निवासी अनिल सिंह, वाराणसी के बड़ागांव थाना के रामापुर हथिपार निवासी सुरेश कुमार मिश्र व लालपुर थाना क्षेत्र के औढ़े गांव निवासी कमलेश पांडेय के रूप में हुई। इसमें बृजेश यादव और प्रदीप कुमार पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad