• Breaking News

    Jaunpur News: पूर्वांचल विवि 24वां दीक्षांत समारोह: विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण करने वाली शिक्षा दें- राज्यपाल -जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधि दीं। विवि के  24वें दीक्षांत समारोह में बतौर कुलाधिपति संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विवि में युवाओं के चरित्र निर्माण पर जोर देने को कहा है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण ही वास्तविक शिक्षा है, जो ऐसा न कर सके वह व्यर्थ है।

    राज्यपाल ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि उच्च शिक्षा का अवसर मिला है। इस शिक्षा को सार्थक करें। समाज में जो भी चुनौतियां हैं, उसे दूर करने के लिए पहल करें। बाल विवाह, दहेज जैसी बुराइयों को दूर करने करने के लिए आवाज उठाएं। यह बुराई जहां भी हो, घर-परिवार में भी विरोध करें।

    यूपी को टीबी मुक्त बनाने के लिए हर कॉलेज-शिक्षक एक-एक मरीज को गोद लें। समारोह के मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि झांसी के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह ने कहा कि भारत एक युवा देश है। युवाओं के मामले में हम विश्व के सबसे समृद्ध देश हैं। युवाओं में ऊर्जा है, उत्साह है, उमंग है, उत्सुकता है, असीमित संभावनाओं से युक्त कल्पनाओं की उड़ान है।

    देखने और पूरा करने की हिम्मत है। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति देश के युवाओं में उड़ान भरने के लिए पंख लगाने एवं पुराने गौरव प्राप्त करने का प्रयास है। हमें अपने युवा पीढ़ी को सही मायने में शिक्षित करना होगा, उन्हें किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर  व्यवहारिक ज्ञान की सीमाओं तक लाना होगा। 

    हमारा युवा नौकरी देने वाला उद्यमी बने, न कि नौकरी ढूंढने वाला। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि बौद्धिक विकास की यह प्रयोगशाला अपने उद्देश्यों के निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कोविड काल मे भी विवि निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रहा है।

    पिछले कुछ माह में विवि ने शैक्षणिक, प्रशासनिक अनुसंधान, संगोष्ठी, मासिक परिचर्चा, निर्माण, पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य और शासन की मंशानुसार निर्देशित अन्य कार्यों का विवि ने आगे बढ़कर सम्पादन और नेतृत्व किया है। उन्होंने विवि की विभिन्न उपलब्धियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। 

    छात्र-छात्राओं को दिए मेडल 

    समारोह में राज्यपाल ने स्नातक और परास्नातक के 73 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इसमें 46 छात्राएं और 27 छात्र शामिल रहे। इनके अलावा विभिन्न संकायों के 67 विद्यार्थियों को शोध उपाधि भी दी गई। कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, पूर्व कुलपति प्रो एसएस कुशवाहा, प्रो पीसी पतंजलि, डॉ रणविजय सिंह, डॉ बाल गोविंद सिंह, प्रो सुशील कुमार गौतम, प्रो आरएन खरवार आदि मौजूद रहे। 

    हंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया लोकार्पण 

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सुबह पूर्वांचल विश्वविद्याल परिसर में महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के प्रतिमा स्थापना समारोह में वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हुईं। 

    दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल 

    राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर जौनपुर पहुंचीं हैं। सोमवार को उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादन संगठनों के साथ बैठक की थी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की थी। 











    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad