Jaunpur News: मछलीशहर से 4 बार के विधायक और सपा नेता ज्वाला प्रसाद का निधन -जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से चार बार विधायक रहे सपा नेता ज्वाला प्रसाद यादव का रविवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मछलीशहर के ही घोरहा जमालपुर स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही जिले के राजनीतिक हलके में शोक छा गया।
जुझारु तेवरों और तेज तर्रार नेताओं में शुमार रहे ज्वाला प्रसाद यादव वर्ष 1989 में पहली बार जनता दल के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 1991 में भी वह विधायक बने। वर्ष 1993 में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़े और जीत की हैट्रिक लगाई।
वर्ष 1996 में भी वह सपा प्रत्याशी के रुप में निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2002 और 2007 में भी चुनाव लड़े, लेकिन सफल नहीं हुए। वर्ष 2012 में उन्होंने अपना दल का दामन थाम लिया और मुंगराबादशाहपुर सीट से भाग्य आजमाया, मगर नाकाम रहे।
हार के बाद फिर से तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में शामिल कराया था। पिछले कई महीनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार की दोपहर उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। ज्वाला प्रसाद यादव के निधन की खबर मिलते ही सपाइयों में शोक छा गया।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।