Jaunpur News: घंटों जाम में जकड़ा रहा जौनपुर को कोतवाली चौराहा, राहगीर परेशान - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर जिले के कोतवाली चौराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह जाम में फंसकर लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। बीएसए कार्यालय पर काउंसिलिंग के लिए शिक्षकों की भीड़ रही। वहीं यातायात नियमों को दर किनार कर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों से राहगीरों को जाम में फंसकर जूझना पड़ा। चौराहे पर बेतरतीब आमने सामने खड़े वाहनों के चलते यातायात सामान्य करने के लिए पुलिस के जवानों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए महिला और दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने से पहले बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। महिला और दिव्यांग शिक्षकों के साथ उनके परिजन भी आए थे जिससे कोतवाली चौराहे पर सुबह भीड़ का दबाव बढ़ गया। भीड़ में ही मोहल्ला शेख मोहामिद की ओर से एक पिकअप वाहन सड़क पर पहुंच गया।
इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते चौराहे पर जाम से निकलने के चक्कर में कई ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन भी एक दूसरे के आमने-सामने बेतरतीब खड़े हो गए। कोतवाली से लेकर चहारसू चौराहा, ऊर्दू बाजार, मल्हनी पड़ाव, नगर पालिका कार्यालय और सब्जीमंडी तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस और होमगार्ड की मशक्कत से घंटेभर बाद यातायात सामान्य हो सका।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।