Jaunpur: मारपीट में घायल की डेढ़ माह बाद मौत, परिजनों का हंगामा
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा क्षेत्र के चितांव गांव में मारपीट में घायल व्यक्ति की डेढ़ माह बाद मंगलवार को मौत हो गई। मारपीट के कारण आई चोट को मौत का कारण बताते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर अड़ गए। सीओ ने समझा कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
चितांव गांव निवासी त्रिभुवन नाथ पांडेय (58) का 14 दिसंबर को किसी बात पर पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कई अस्पतालों में उपचार के बाद परिजन घर ले आए। परिजनों का कहना है कि वह अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए थे।
मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आई गंभीर अंदरूनी चोट के कारण उनकी मौत हुई है। पहले से दर्ज मारपीट के केस में हत्या की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर परिजन अड़ गए। पुलिस पर दबाव के कारण कार्रवाई में हीला हवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर सीओ विजय सिंह ने पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।