• Breaking News

    LPG Cylinder Price Update: आज से एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा, जानिए आपके शहर में नई कीमत

     सरकारी तेल कंपनियों ने आज आधी रात से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली की बात करें तो एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत अब यहां 50 रुपए तक बढ़ा दी गई है। इसी के साथ 14.2 किग्रा का सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भी अब 769 रुपए में उपलब्ध होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज यानि 15 फरवरी की आधी रात से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि देश में एलपीजी गैसे सिलेंडर की कीमतों का निर्धारण सरकारी गैस व पेट्रोलियम उत्पाद करने वाली कंपनियां करती है। गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए के मूल्य बड़ी वजह हैं। सरकार लिस्टेड लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की राशि, सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

    लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दाम

    साल 2021 में जनवरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल की प्रति लीटर लागत मुंबई में 95.21 रुपए और दिल्ली में 88.73 रुपए हो चुकी है, वहीं डीजल की कीमत भी इन दोनों शहरों में क्रमशः 86.04 रुपए और 79.06 रुपए हो चुका है। गौरतलब है कि देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों की समीक्षा प्रतिदिन होती है, वहीं गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों (Non-subsidized LPG cylinders) की दरों की समीक्षा मासिक आधार पर की जाती है और कीमतों में होने वाले बदलाव को हर महीने के पहले दिन से लागू किया जाता है। इसमें राज्य सरकारों की अलग-अलग टैक्स के चलते भी अलग-अलग राज्यों में गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग होती है 

    दिसंबर से अब तक तीन बार बढ़े सिलेंडर के दाम

    गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर से लेकर अब तक सिलेंडर के दाम में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे पहले 4 फरवरी को भी नॉन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 694 रुपए से बढ़ाकर 719 रुपए कर दिया गया था। अपने शहर में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों को चेक करने के लिए https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जा सकते हैं। यहां सभी कंपनियों के गैस के दाम दिए गए हैं।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad