• Breaking News

    Petrol Diesel Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, ईंधन लेने से पहले एक बार चेक कर लें रेट

     आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई। पिछले कई दिनों से इसमें वृद्धि का सिलसिला जारी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सवाल उठने पर पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में कहा था कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स को घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा था कि कीमतों में फेरबदल अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करती है, इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है, कीमत पेट्रोलियम कंपनियां ही तय कर कर रही हैं। 

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार यानी 12 फरवरी को पेट्रोल के दाम में 28 से 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल के दाम 35 पैसे से 38 पैसे तक बढ़ गए। दिल्ली में आज पेट्रोल 88.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.38 रुपये प्रति लीटर रहा। मुंबई में आज डीजल 85.32 रुपया प्रति लीटर और पेट्रोल 94.64 रुपये प्रति लीटर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.96 रुपये लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 90.44 रुपये और डीजल 83.52 रुपये लीटर हो गया।

    चार महानगरों के अलावा, नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 87.05 और डीजल 78.80 रुपये प्रति लीटर पर आ गए। पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल 90.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। लखनऊ में पेट्रोल के दाम बढ़कर 86.99 और डीजल 78.75 रुपये प्रति लीटर पर आ गए।

    मालूम हो कि रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल के दाम एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद बढ़ जाती हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम में बदलाव की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी। बजट 2021-22 में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का 'एग्री इन्फ्रा सेस' लगाने का एलान हुआ था, लेकिन सरकार का कहना था कि इससे आम जनता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं आएगा।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad