Top News Today 19 Feb 2021: श्रीनगर में CCTV में कैद हुआ आतंकी, देखिए कैसे चलाईं पुलिस पर गोलियां
Top News Today 19 Feb 2021: श्रीनगर के बरघाट एरिया में आतंकी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो पुलिस जवान शहीद हुए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आतंकी का पता लगाया जा रहा है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। (नीचे देखिए वीडियो) इससे पहले शुक्रवार सुबह सेना ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। बीती देर रात से जारी इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, सेना को खुफिया जानकारी मिली की शोपियां में आतंकी छिपे बैठे हैं। सेना ने मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह तीन आतंकियों के मारे जाने के साथ ही मुठभेड़ खत्म हो गई। तीनों लश्कर के आतंकी हैं। सेना ने पूरे इलाके में गहन सर्च अभियान चलाया है। शोपियां के बादीगाम में दो वर्षों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दूसरी मुठभेड़ है। इससे पूर्व पांच मई 2018 को बादीगाम में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के कुख्यात आतंकी सद्दाम पडर समेत पांच आतंकियों को भीषण मुठभेड़ में मार गिराया था।
योगगुरु बाबा रामदेव ने कोरोना महामारी का इलाज करने वाली पतंजलि की नई दवा लांच की है। राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में इसका ऐलान किया। पतंजलि की यह नई दवा CoPP-WHO GMP सर्टिफाइड है। दवा लांच करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि योग आयुर्वेद को रिसर्च बेस्ड ट्रीटमेंट के तौर पर चिकित्सा पद्धति के रूप में अपनाया जा रहा है।
मुंबई। एक स्थानीय विशेष अदालत ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत गुरुवार को 22 फरवरी तक बढ़ा दी। गुटखा उत्पादक कारोबारी परिवार के सचिन को ओंकार रियल्टर्स एंड डवलेपर्स से जुड़े एक मामले में 14 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए सचिन की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। उनका अन्य आरोपितों से आमना-सामना कराया जाना है।
पाकिस्तान में सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश
लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साका ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह के मौके पर आने वाले सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान में सुरक्षा तथा कोरोना के हालातों का हवाला देकर 600 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की इजाजत देने से इन्कार कर दिया है। कानून-व्यवस्था संबंधी कैबिनेट कमेटी ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी व्यवस्था करने को कहा है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।