Twitter का भारतीय वर्जन है Koo ऐप, ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल, ये है पूरी जानकारी
नई दिल्ली । माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter से मुकाबला करने के लिए भारत में मेड इन इंडिया ऐप ‘Koo’ को हाल ही में लांच किया गया है। Koo ऐप लांच के बाद ही यह ऐप यूजर्स के बीच काफी चर्चा में है और लोकप्रिय भी हो रहा है। ‘Koo’ ऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से पता चलता है कि इसकी डाउनलोडिंग में 10 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में भी Koo ऐप का जिक्र किया था, जिसके बाद यह ऐप और अधिक चर्चा में आ गया है और इसकी डाउनलोडिंग भी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऐप को प्रमोट कर रहे हैं, साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और रविशंकर प्रसाद ने भी इस ऐप पर अपना अकाउंट बना लिया है। इसके अलावा भी कई भारतीय नेता और हस्तियां ‘Koo’ ऐप को प्रमोट कर रही हैं। इस ऐप को आत्मनिर्भर भारत अभियान का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।
बीते साल लांच हुआ था ‘Koo’ ऐप
Koo ऐप को बीते साल मार्च 2020 में लांच किया गया था। इस ऐप ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भ ऐप इनोवेशन चैलेंज को भी जीता था, लेकिन हाल के दिनों में यह ज्यादा चर्चा में आ गया है। इस ऐप को अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक नाम के युवाओं ने बनाया है। ‘Koo’ ऐप हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, तमिल, मलयालम, मराठी, पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में फिलहाल उपलब्ध है।
ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल
अगर आप भी इस ट्विटर के भारतीय वर्जन ऐप Koo का उपयोग करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इस ओटीपी की एंट्री करते ही ‘Koo’ ऐप खुल जाएगा।
इस ऐप का इंटरफेस बेहद ही खास है और इसमें कई सेग्मेंट मिलेंगे, जिसमें एंटरटेनमेंट, न्यूज, सरकारी विभाग, प्रोफेशन, टीचर, सोशल वर्कर आदि। इनमें से आप किसी को भी फॉलो करके ताजा पडेट्स जान सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आप 400 अक्षरों का पोस्ट लिख सकते हैं। पोस्ट में केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि आपको ऑडियो मैसेज, वीडियो, लिंक और इमेज शेयर करने का भी विकल्प मिलेगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। प्ले स्टोर पर ‘Koo’ ऐप 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुका है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।