क्या आज से 100 रुपये लीटर बिकेगा दूध? किसान मोर्चा ने कहा- सोशल मीडिया पर अफवाह
- दूध का दाम बढ़ाने के आह्वान को बताई अफवाह
- संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर दी सफाई
- 'सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की अनदेखी करें'
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है. इस बीच, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि उसने किसानों से एक से पांच मार्च के बीच दूध नहीं बेचने और बाद में दाम बढ़ाने जैसा कोई आह्वान नहीं किया है.
जारी बयान में संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को कहा कि उनकी तरफ से दूध न बेचने या 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ाने का कोई आह्वान नहीं किया गया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि उनके नाम पर सोशल मीडिया पर गलत वीडियो, मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दूध का दाम बढ़ाने की बात कही गई है.
किसानों ने लोगों से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर संयुक्त किसान मोर्चा के नाम पर वायरल हो रहे ऐसे मैसेज और वीडियो की अनदेखी करें. किसान मोर्चा की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर मोर्चा के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसके जवाब में यह स्पष्टीकरण दिया गया है. किसान मोर्चा ने कहा कि किसानों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.
वायरल मैसेज को अफवाह बताया
असल में, सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा था जिसमें कहा जा रहा था कि जब पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर पहुंच सकते हैं तो दूध के दाम 100 रुपये लीटर क्यों नहीं हो सकता? मैसेज में दावा किया गया था कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दूध के दाम को बढ़ाने का फैसला किया है. फिलहाल, संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर वायरल मैसेज को महज अफवाह करार दिया है.
खाप पंचायत का फैसला
वहीं कुछ दिन पहले हरियाणा के हिसार में एक खाप पंचायत ने किसानों से तीन नए कृषि कानूनों और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सौ रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचने का आग्रह किया था.
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।