• Breaking News

    13 माह की जिस बच्ची की केयर टेकर ने की थी पिटाई, सिर्फ हड्डियां नहीं टूटीं, लीवर-किडनी तक में आई चोटें

    गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में केयरटेकर की पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल 13 माह की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार से ही डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। पिता के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनको बच्ची के इंटरनल इंजरी होने की बात कही है। इसी के साथ लगातार डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। दूसरी ओर, पुलिस ने भी बच्ची के माता-पिता पर नाबालिग से काम कराने के आरोप में चाइल्ड लेबर का केस दर्ज किया है।

    सोमवार को अलकनंदा अपार्टमेंट में 15 वर्षीय केयरटेकर ने 13 माह की बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। परिजन उसको उपचार के लिए स्थानीय डब्लू प्रतीक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने आर्टमिस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी जांच के दौरान 4 हड्डियां टूटी होने की जानकारी दी। लिवर, किडनी और अग्नाश्य में भी गंभीर चोटें होने की बात कही थी। इसके बाद बच्ची की हालत में खास सुधार नहीं हो रहा था।

    पिता निखिल भाटिया ने बताया कि डॉक्टरों ने अब भी उनकी बेटी को वेेेेंटिलेटर पर रखा हुआ है। उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने भी दंपती पर नाबालिग से काम कराने पर चाइल्ड लेबर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ये है पूरा मामला

    मूल रूप से पटियाला (पंजाब) निवासी निखिल भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-56 स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट में रहते हैं। दो साल पहले सबीना नामक महिला को घर में खाना बनाने के लिए रखा था। बच्ची के पैदा होने पर उसकी देखभाल के लिए सबीना के जरिए ही 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को तीन माह पहले ही 9 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्त किया गया था। निखिल के मुताबिक सोमवार को वह अपनी पत्नी जसमीत भाटिया के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गए थे। उस वक्त उनकी 13 माह की बच्ची जियाना भाटिया सो रही थी। जाते वक्त उन्होंने आरोपी को बच्ची की अच्छे से देखभाल करने के लिए कहा था।

    जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। काफी देर बाद भी जब वह शांत नहीं हुई तो दंपति उसे लेकर स्थानीय डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आर्टेमिस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की, तो 4 हड्डियां टूटी होने की बात पता चली। वहीं लिवर, किडनी व अग्नाशय में भी गंभीर चोट होने की बात सामने आई।

    Advertisement

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad