रिश्ते शर्मसार: शादी के 5 दिन बाद बुआ के बेटे संग दुल्हन फरार, पति लगा रहा पत्नी को खोजने की गुहार
बिहार से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ताक पर रखे जाने का मामला सामने आया है। राज्य के गोपालगंज जिले में शादी के पांच दिनों बाद ही विवाहिता अपने बुआ के बेटे संग फरार हो गई। बताया जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा पहले भी भाग चुका है। दरअसल, विवाहिता के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सगाई के दूसरे दिन भी अपने बुआ के बेटे संग भाग गई थी। हालांकि, बाद में उसे समझा-बुझाकर वापस बुलाया गया और शादी के लिए राजी किया गया था।

लड़की की सहमति के बिना कराई गई उसकी शादी
यह पूरा मामला जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि लड़की का अपनी बुआ के बेटे के साथ प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लड़की की शादी बिना उसकी सहमति के दूसरी जगह पर तय कर दी गई। ऐसे में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद परिवार वाले उसे समझा कर वापस ले आए थे, लेकिन अब शादी के पांच दिन बीतते ही वह फिर से प्रेमी के साथ फरार हो गई।
इस मामले में पीड़ित पति का कहना है कि वह पत्नी को ढूंढने के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सारण मंडल के डीआईजी ने मामले में संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
सगाई के दूसरे दिन भी भाग चुकी थी पत्नी
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 22 फरवरी 2021 को उसकी शादी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की से हुई थी। पीड़ित का कहना है कि इसके पहले सगाई के दूसरे दिन भी उसकी पत्नी अपनी बुआ के बेटे के साथ भाग गई थी। बाद में उसे समझा कर वापस लाया गया था। पीड़ित का कहना है कि लड़की के माता-पिता के कहने पर बिना किसी दहेज के शादी हुई थी, लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वह फिर से अपनी बुआ के बेटे के साथ फरार हो गई। पति ने पुलिस से अपील की है कि वह उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढ कर घर वापस ले आए।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।