• Breaking News

    7वीं के छात्र के प्यार में विवाहिता पागल, पति और तीन बच्चों को छोड़कर हुई फरार

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज इलाके में तीन बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार हो गई है। महिला के गायब होने पर पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की।

    जांच में पता चला कि महिला (29) के गायब होने के बाद, जिस 14 साल के बच्चे को लेकर वह अक्सर घूमा करती थी, वह भी अपने घर पर नहीं है। गांव के कुछ लोगों को नाबालिग ने उसके साथ भागने की बात भी बताई थी। अब महिला का मोबाइल बंद है। महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है।

    ये है पूरा मामला...

    जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।

    महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे

    महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जांच में जो सच सामने आया है वह चौंकाने वाला है और पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

    Advertisement

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad