• Breaking News

    भाजपा सांसद की बहू ने खुदकुशी की धमकी के बाद काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

    भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने खुदकुशी की धमकी के बाद हाथ की नस काट ली है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अंकिता ने रविवार देर रात को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें उसने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही खुदकुशी करने की बात कही। इसकी जानकारी पर एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने तीन टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया। देर रात काकोरी में सांसद के घर के पास से पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया।

    सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है। अंकिता ने वीडियो में कहा कि आयुष तुम कहते थे कि तुम्हारे घर वाले तुमसे प्यार नहीं करते हैं। मुझे प्यार करते थे। मैं तुम्हारे कारण यहां थी। मुझे किस हाल में छोड़ दिया। यह भी नहीं सोचा कैसे रहूंगी। खाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं है। मेरा सब कुछ लुट गया। मेरे बारे में भी नहीं सोचा। सीधे अपने घर चले गए। उन्हीं लोगाें के पास जो तुमको प्यार नहीं करते थे। आज वही लोग अच्छे हैं। तुमने कहा था कि सरेंडर करने के बाद साथ रहूंगा। तुम थाने पर आए। वहां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जानकारी हुई। मैं थाने भी गई। वहां तुम नहीं मिले। तुमने मुझसे बात भी नहीं की।

    मेरे मरने के बाद तुम याद रखोगे

    अंकिता ने वीडियो में कहा कि तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुझे नहीं रहना है। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था। अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी। तुम्हारी गलतियों को भी मैने छिपाया। झूठी चोटें भी कई बार लगाईं। इसे भी मैने छिपाया। मुझे पता था कि तुम छोटे हो। लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। इसके अलावा वीडियो में कई और बातें कहीं।

    अंकिता को भिजवाया महिला थाने

    एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुुताबिक, वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज सिंह के साथ तीन टीमें लगाई गईं। देर रात सांसद के घर के पास पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया। 

    Advertisement

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad