बेटे ने मां को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में टकसाल के साथ लगते क्षेत्र नरयाल में बेटे ने मां की गोली मार कर हत्या कर दी। मामला शिवरात्रि की देर रात का है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल महिला को परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय कांशी राम निवासी गांव नरयाल ने बयान दिया है कि 11 मार्च शिवरात्रि को यह सभी घर पर ही थे।
जहां इसकी पत्नी निर्मला देवी बहू तारा देवी व बेटा हरीश कुमार आपस में किसी बात को लेकर बहस रहे थे। बहसने की आवाज सुनकर यह रसोई में गया तो इसने इन सभी को कहा कि क्यों बहस बाजी कर रहे हैं तथा जब यह अपनी बहू से बातचीत कर रहा था तो उसी समय इसका बेटा हरीश कुमार इसके कमरे में गया ओर वहां रखी इसकी बंदूक को लाया और इसकी पत्नी व अपनी मां निर्मला देवी आयु करीब 56 वर्ष पर फायर कर दिया जो फायर इसकी पत्नी निर्मला देवी की छाती में लगकर कंधे से बाहर निकल गया।
महिला को ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया जा रहा था जिसकी रास्ते में अस्पताल पहुचने से पहले मृत्यु हो गई। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं मौके से बंदूक को बरामद कर लिया गया है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।