• Breaking News

    Jaunpur Big News: यूपी: पोखरे में मिला किशोर का शव, जमीन विवाद में पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप

    Jaunpur Update News

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बृहस्पतिवार की रात किशोर का शव पोखरे में उतराया मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिवारीजनों ने जमीन विवाद में पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव की है। किशोर हाईस्कूल का छात्र था। 

    सराय पड़री गांव निवासी बृजलाल पाल का पुत्र अरविंद (15)  हाईस्कूल का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव के पोखरे पर शौच के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद गांव के पोखरे में किसी का शव मिलने की जानकारी पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे। शव को पोखरे से बाहर निकालकर रखा गया था।

    दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

    परिवारीजनों ने शव की पहचान अरविंद के रूप में की। शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार, महराजगंज थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। परिवारीजनों ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद में बेटे की लाठी-रॉड से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

    पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी होगी।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad