• Breaking News

    Jaunpur News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी, लखनऊ पुलिस ने मांगी क्राइम हिस्ट्री

    Jaunpur Update News

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं। लखनऊ पुलिस उन पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा जुटा रही है। उत्तर प्रदेश के थानों में धनंजय सिंह पर कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसका ब्योरा लखनऊ पुलिस ने मांगा है। वहीं जौनपुर जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस धनंजय सिंह की क्राइम हिस्ट्री का खाका तैयार करने में जुटी है।  इसे गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

    मऊ के पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या में धनंजय सिंह का नाम साजिशकर्ता के रूप में पुलिस ने शामिल किया है। इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भी दी गई थी, मगर उपस्थित न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। बाद में पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। इसके अगले ही दिन धनंजय सिंह प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में एक पुराने मामले में हाजिर हो गए थे। 

    लखनऊ पुलिस आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी

    प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। अब लखनऊ पुलिस इस मामले में धनंजय का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। बाहुबली पूर्व सांसद पर ढाई दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें ज्यादातर लखनऊ के ही मामले हैं। हालांकि दस से अधिक मामलों में कोर्ट की ओर से फैसला भी आ चुका है, जिसमें उन्हें दोषमुक्त करार दिया जा चुका है।

    अब लखनऊ पुलिस की ओर से सभी मामलों का ब्योरा मांगने पर जौनपुर जिले की पुलिस रिकार्ड खंगालने में जुटी है। इस बाबत जौनपुर के पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने सूचनाएं मांगी हैं। उसका विवरण जुटाया जा रहा है। शीघ्र ही उसे लखनऊ पुलिस को उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad