• Breaking News

    Jaunpur News: प्रयागराज-जौनपुर हाईवे बाइक सवार अधिवक्ता को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

    Jaunpur Update News

    प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर सोमवार को जौनपुर जिले के खानापट्टी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। भाग रहे ट्रक को चालक समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जौनपुर शहर के मियांपुरा मोहल्ला अखिलेश चंद्र यादव(50) दीवानी बार के अधिवक्ता थे। वह सोमवार की सुबह किसी काम से सिकरारा की तरफ गए थे। लौटते समय खानापट्टी मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

    सड़क पर गिरे अधिवक्ता को रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गया। अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक का पीछाकर फतेहगंज के पास उसे रोक लिया। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया।

    उधर, जेब से मिले दीवानी बार से जारी आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर सूचना परिवारवालों को दी गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ अश्वनी दुबे ने बताया कि चालक-खलासी समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad