LPG Gas Cylinder Price: जनता को एक और झटका, 25 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानिए नई कीमत
महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। दिल्ली में एक बार फिर सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च यानि आज से घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत 794-819 रुपये हो गई है।
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि एलपीजी सिलिंडर के दाम फिर बढ़ गए। अब जनता के लिए मोदी सरकार के तीन ही विकल्प हैं, जो हैं - व्यवसाय कर दो, चूल्हा फूंकों और जुमले खाओ।
LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 1, 2021
जनता के लिए मोदी सरकार के विकल्प-
- व्यवसाय बंद कर दो
- चूल्हा फूँको
- जुमले खाओ!
इससे पहले 25 फरवरी को एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा हुआ था। इधर कोलकाता में सब्सिडी और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ गई है। सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमत 845.50 रुपये हो गई है जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 19 रुपये का इजाफा हुआ है।
बता दें कि दिल्ली में एक दिसंबर से लेकर अब तक रसोई गैस सिलिंडर 225 रुपये महंगा हुआ है। एक दिसंबर को रसोई गैस की कीमतें 594 से बढ़कर 644 रुपये हो गई थी। इसके बाद एक जनवरी को 644 रुपये से बढ़कर 694 रुपये हो गई थी। फिर चार फरवरी से 694 रुपये से बढ़कर 719 रुपये और इसके बाद 15 फरवरी 719 रुपये से बढ़कर 769 रुपये हो गई थी।
इसके बाद फिर से 25 फरवरी को एलपीजी गैस के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई और गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 794 हो गई। अब एक मार्च यानि कि आज गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। अब मौजूदा समय में गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 819 रुपये हो गई है।
बढ़ी हुई कीमत के साथ चेन्नई में गैस सिलिंडर की कीमत 835 रुपये हो गई है। बात करें 19 किलो वाले गैस सिलिंडर की तो दिल्ली में अब इसकी कीमत 1,614 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,523.50 रुपये थी। मुंबई में अब इस गैस सिलिंडर की कीमत 1,563.50 रुपये, चेन्नई में 1,730.50 रुपये और कोलकाता में 1,681.50 रुपये हो गई है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।