• Breaking News

    गजब कारनामा: ड्राइवर ने कार में नहीं पहना हेलमेट, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 1 हजार रुपए चालान

     उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद गजब कारनामा सामने आया है। यहां एक ऐसी घटना हुई है, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस का मजाक बन रहा है। दरअसल यहां हेलमेट नहीं पहनने पर कार चालक का चालान काट दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस से अटैच एक कार का ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। वहीं कारण बताया कि ड्राइवर बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा था।

    क्या है मामला

    दरअसल अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी कांत पांडे के ऑफिस से एक बोलेरो कार अटैच है। बोलेरा का ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। कार के चालान काटने का कारण बताया कि ड्राइवर ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। लक्ष्मी कांत ने कहा कि गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि उनकी गाड़ी का एक चालान कटा है। चालान में ड्राइवर द्वारा बिना हेलमेट पहन गाड़ी ड्राइव करना बताया गया है। उन्होंने कहा, 'कोई टेक्निकिल प्रॉब्लम हो सकती है।'

    एसपी ट्रैफिक ने दी सफाई

    अलीगढ़ के एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने कहा कि मैनुअल चालान बंद हो गए और ई-चालान काटे जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस फोटो क्लिक कर चालान करते हैं। जिसमें बहुत से लोगों ने चालान से बचने के लिए बहुत सारे नंबर प्लेट बदल रहे हैं। जिसकी वजह से गाड़ी का चालान किसी और का हो रहा है। उन्होंने कहा कि गलत नंबर प्लेट का अभियान चल रहा है। जिसमें पांच हजार रुपए जुर्माना है। एसपी ट्रैफिक ने आगे कहा, इस तरह के जो चालान आते हैं, उनके आवेदन रद्द कर दिए जाते हैं।

    ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा

    यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर मोटल व्हीकल एक्ट मे जुर्माना बढ़ दिया है। बिना लाइसेंस के वाहन ड्राइविंग करने पर पांच हजार रुपए जर्माना लगेगा। जो पहे 500 रुपए था। नशे में वाहन चलाने पर 10 हजार रुपए वसूला जाएगा। दोपहिया पर तीन सवारी होने पर 100 रुपए की जगह दो हजार रुपए जुर्माना या तीन महीने तक लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर जुर्माना एक हजार रुपए लगेगा। वहीं इंश्योरेंस नहीं होने पर दो हजार रुपए दंड या तीन महीने की जेल होगी।

    Advertisement


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad