• Breaking News

    जौनपुर में आग ने मचाई तबाही, 12 रिहायशी छप्पर राख, आसमान तले आया चार परिवार


    JAUNPUR UPDATE NEWS

    खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव में गुरुवार की रात आग ने तबाही मचा दी। 12 रिहायशी छप्परों के आग के आगोश में आने के कारण लाखों का खाद्यान्न व सामान राख हो गया। पुलिस ने अग्निशमनदस्ता व ग्रामीणों की मदद के किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में चार परिवार आसमान तले आ गया है।

    गांव निवासी राज कुमार नाविक उर्फ कुंवर अपने चार बेटों और बहुओं के साथ बस्ती से दूर खेत में मिट्टी की दीवार बनाकर रखे गए छप्परों में रहता है। रात लगभग 11 बजे अचानक एक रिहायशी छप्पर में आग लग गई। लौ उठती देख परिवार के लोगों की नींद खुल गई और लोग छप्पर में मवेशियों को खोलकर आग बुझाने में जुट गए। शोर सुनकर आस-पास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीतल चंद्र भी पहुंच गए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमनदस्ता जब तक आग पर काबू पाता। आग ने 12 मड़हों को आगोश में ले लिया। भुक्तभोगी के अनुसार लगभग डेढ़ लाख की क्षति हुई है। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह राजस्व कर्मी ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad