यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के खिलाफ रची ऐसी साजिश, शव देखकर कांप उठी थी पुलिस
Jaunpur Update News
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो वहीं उसकी कातिल निकल गई। उसने अपने किराएदार प्रेमी के साथ के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दी।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक निवासी अजय यादव की हत्या करके शव को फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की, फिर हत्या का केस दर्ज किया। अजय की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसका पति पेंट-पॉलिश का काम करता था। शनिवार सुबह घर से निकला था और लौटकर घर नहीं आया।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की जांच में सामने आया है कि अजय के घर में एक किराएदार रहता है। दोनों ने ही मिलकर अजय की हत्या की साजिश रची। हालांकि, पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। बता दें कि जब अजय का शव बरामद हुआ था तो उसका शव जंगली जानवरों ने काट दिया था, जिसे देखकर पुलिस भी कांप गई थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस हत्यारे के बेहद करीब है। गुत्थी सुलझा ली गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। इस संबंध में अजय की पत्नी का पक्ष नहीं मिल सका है। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
अजय को शराब पिलाने के बहाने ले गया था किराएदार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय का किराएदार उन्हें शराब पिलाने के बहाने साथ ले गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि अजय शराब पीने का आदी था। इसका फायदा किराएदार ने उठाया। गोरखनाथ इलाके का निवासी किराएदार उन्हें 21 मार्च को अपनी बाइक से ले गया था।
थोड़ी शराब पिलाने के बाद अजय से जंगल में जाकर शराब पीने की बात कही। अंदर अधिक शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर अजय की बाइक लेकर अपने मामा के घर की ओर गया और कुछ दूर पहले ही बाइक छोड़ दी। बाइक मिलने वाली जगह से पुलिस ने जांच शुरू की और घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।
Advertisement


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।