जौनपुरः नकदी और लैपटॉप लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, फिर की जमकर धुनाई
JAUNPUR UPDATE NEWS
जौनपुर के मड़ियाहूं नगर के मोहल्ला खैरूद्दीनगंज की टीचर कॉलोनी में शनिवार की रात चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया। हालांकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चोर की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। उसके पास से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद हुआ है।
चोर सबसे पहले टीचर कॉलोनी स्थित भारद्वाज रेस्टोरेंट की बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुस गए। कैश बॉक्स को तोड़कर उसमें रखा करीब दो हज़ार रुपये नकदी उठा लिए। यहां चोरी के बाद चोर कॉलोनी में ही मुकेश तिवारी के घर में घुस गए। यहां से चोरों ने लैपटॉप उठाया। खटपट की आवाज़ सुनकर लोग जागे तो शोर मचाने लगे। भाग रहे चोरों पर पथराव शुरू कर दिया।
खुद को बचाने के लिए एक चोर निर्माणाधीन मकान में छिप गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया। चोरी की लैपटॉप बरामद करने के बाद उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस चोर को थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय गुप्ता बताया। कोतवाली प्रभारी मुन्नाराम ने बताया कि चोर से उसके साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।