कोरोना पॉजिटिव मरीज ने रचाई शादी, संक्रमण को रोकने के लिए पहनी पीपीई किट, देखे वीडियो
JAUNPUR UPDATE NEWS
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं लोगों के बीच कोरोना के प्रति जागरूकता कम होने के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। अब मध्यप्रदेश के रतलाम से लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। बता दें कि इस शादी में दूल्हा-दुल्हन से लेकर पंडित समेत बाकी सभी लोग पीपीई किट पहने हुए दिखाई दिए।
इस शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन पीपीई किट पहनकर सात फेरे ले रहे हैं। खास बात यह भी है कि स्थानीय पुलिस को कोरोना संक्रमित दूल्हे की शादी होने की सूचना भी मिल गई थी। इसके बाद पुलिस कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत इस शादी को रुकवाने के लिए मौके पर पहुंची भी थी। परंतु बाद में शादी संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।
इस संबंध में रतलाम के तहसीलदार नवीन गर्ग का कहना है कि 19 अप्रैल को दुल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने आगे बताया कि हम यहां शादी रुकवाने आए थे लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के अनुरोध और मार्गदर्शन पर शादी को संपन्न कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि जोड़े ने पीपीई किट पहनकर शादी की ताकि संक्रमण ना फैले।
#WATCH | Madhya Pradesh: A couple in Ratlam tied the knot wearing PPE kits as the groom is #COVID19 positive, yesterday. pic.twitter.com/mXlUK2baUh
— ANI (@ANI) April 26, 2021
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।