• Breaking News

    अमरनाथ यात्रा : बाबा बर्फानी की पहली फोटो वायरल, दो दिन में पांच हजार पंजीकरण

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    बाबा बर्फानी की यात्रा 28 जून से शुरू होने वाली है, लेकिन सोशल मीडिया पर बाबा अमरनाथ की पहली फोटो शनिवार को वायरल हुई है। यह फोटो 14 अप्रैल की बताई जा रही है। बाबा पूर्ण आकार में दिख रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। हालांकि, श्राइन बोर्ड प्रशासन ने इस वायरल फोटो की सत्यता के विषय में कोई टिप्पणी नहीं की है। 

    दो दिन में पांच हजार अमरनाथ यात्रियों ने ऑनलाइन कराया पंजीकरण

    देशभर में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बावजूद अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए पिछले दो दिन में 5000 यात्रियों ने अग्रिम ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं में 21000 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। अब तक इनकी संख्या 26000 हो चुकी है। 

    पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक से यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी की सुबह और शाम की आरती का टीवी टैनलों पर सीधा प्रसारण देखने कोमिलेगा। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने टेंडर कर दिए हैं। देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं के साथ ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। 

    यात्रियों के रुझान के मुताबिक आगामी दिनों में दैनिक आधार पर दोनों यात्रा ट्रैक के लिए कोटे को निर्धारित किया जाएगा। फिलहाल पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यात्रियों को दर्शनों के लिए तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित रूट और निर्धारित तिथि के मुताबिक यात्रियों को यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी। बैंक और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गत 15 मार्च से मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) को वैध माना जा रहा है। 

    जाली सीएचसी की निगरानी

    ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जाली सीएचसी की निगरानी की जा रही है। बोर्ड की वेबसाइट पर यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पूरी जानकारी मुहैया करवाई गई है। हेलिकाप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अग्रिम यात्री परमिट की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें अपने साथ असली सीएचसी लाना होगा। इस बार 56 दिन की हो रही अमरनाथ यात्रा पर कोरोना का साया भी दिख रहा है। इस बार आधार शिविर भगवती नगर में भी यात्रियों की आवास क्षमता 3000 की बजाय 5000 करने की योजना है, इसके लिए अलग से जगह देखी जा रही है। बोर्ड को इस साल यात्रा में छह लाख यात्रियों के आने की उम्मीद है।

    Advertisement

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad