• Breaking News

    जौनपुर में मां इलाज के लिए करती रह गई मिन्‍नतें, अस्पताल की चौखट पर गोद में बेटे ने तोड़ा दम

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर,। शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की सुबह सरपतहां थाना क्षेत्र के मीरजापुर रुदौली गांव निवासी सिकंदर (30) को लेकर उसकी मां शारदा इलाज के लिए पहुंची। उसका इलाज पहले से आजमगढ़ में चला था और ज्यादा तबीयत खराब हुई तो शारदा उसे लेकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां अपने बेटे को फर्श पर लिटा कर चिकित्सक से इलाज की वह मिन्नत कर रही थी। इसी बीच बीमार सिकंदर की मौत हो गई।

    अस्पताल की चौखट पर हुई इस मौत के बाद लाचार मां बेटे के शव को टैंपो में लाद कर घर ले कर चली गई। इस संबंध में पूछे जाने पर चिकित्सा अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि अस्पताल आने के बाद सिकंदर के उपचार की तैयारी कर रहे थे। इलाज शुरू होता इसके पहले ही सिकंदर की मौत हो गई। 

    दो दिनों पूर्व जौनपुर जिले के ही एक पीडित को वाराणसी में इलाज न मिल पाने की वजह से उसकी मौत होने की घटना सामने आई थी। दरअसल उस मामले में भी इलाज न मिल पाने की वजह से आटो में बेटे को लेकर दर दर भटकी बेबस मां के सामने ही कदमों में बेटे ने दम तोड़ दिया था। इन दिनों कोरोना संक्रमण की वजह से अन्‍य बीमारी के मरीजों के सामने मानो मौत तांडव कर रही है। कोरोना के भय से डाक्‍टर अन्‍य बीमारियों के मरीजों को भी हाथ नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में कोरोना के अलावा अन्‍य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के मरने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। जौनपुर जिले से संबंधित तीन दिनों के अंतराल में दो मामले आए हैं जिनमें मां के सामने ही उनके लाल ने दम तोड़ दिया। मानवीय संवेदनाओं को तार तार करती यह स्थिति लोगों के सामने सबसे बडी दुश्‍वारी साबित हो रही है। 


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad