• Breaking News

    Corona Updates: देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित, बुधवार से लग सकता है लॉकडाउन

     देश में कोरोना की हालत गंभीर बनी हुई है और इसके रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख 68 हजार 912 लोग कोविड पॉजिटिव पाये गये। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अगर मौतों की बात करें, तो पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ी संख्या है। बीते दिन एक्टिव केस में 93,590 की बढ़ोतरी हुई। अब इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी 12 लाख के पार पहुंच गया। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अगर राज्यों की बात करें, तो देश के चार राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। ये चार राज्य हैं -महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश।

    टीकाकरण की क्या है स्थिति?

    भारत में अब तक 10.12 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत को ऐसा करने में सिर्फ 85 दिन लगे, जबकि इतने दिनों में अमेरिका में 9.2 करोड़ और चीन में 6.14 करोड़ टीके ही लगे थे। वैसे कुल वैक्सीनेशन के लिहाज से अमेरिका और चीन भारत से काफी आगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक भारत में कोरोना से होनी वाली मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम (1.28%) है।

    महाराष्ट्र में क्या हैं हालात?

    महाराष्ट्र में 24 घंटे में नये मामलों की संख्या पहली बार 63 हजार से ज्यादा हो गई। प्रदेश में 349 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,987 की मौत हुई है. यहां फिलहाल करीब 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

    कब लगेगा लॉकडाउन?

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र के कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ लंबी बैठक की, लेकिन लॉकडाउन और प्रतिबंधों के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया। दरअसल लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियों के ठप होने का खतरा है और उससे गरीब तबके के लोगों की मुसीबत और बढ़ जाएगी। इसी वजह से मुख्यमंत्री लॉकडाउन का ऐलान करने से पहले सभी वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारियों और अन्य संबंधित लोगों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। सोमवार को उनकी वित्त मंत्री अजित पवार और संबंधित अधिकारियों के साथ लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले परिणामों और आर्थिक राहत पैकेज के मुद्दे पर चर्चा होने वाली है।

    वैसे सू्त्रों के मुताबिक उद्धव सरकार 8 दिन के लॉकडाउन के पक्ष में है, जबकि टास्क फोर्स का मानना है कि कम से कम 14 दिन जरूरी है। मंगलवार या बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री आधिकारिक रूप से लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी जरूरी सावधानियों को समाहित कर एक संपूर्ण एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया है।

    Advertisement


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad