Jaunpur Corona Big News: कोरोना संक्रमित महिला का शव बगीचे में छोड़ गए एंबुलेंस कर्मी
JAUNPUR UPDATE NEWS
जौनपुर: क्षेत्र के गद्दोपुर गांव के दुबे का पुरवा के बाशिदे शनिवार को उस समय घबरा गए जब 108 एंबुलेंस कर्मी कोरोना संक्रमित महिला का शव लेकर पहुंचे। आरोप है कि ग्रामीणों से 1500 रुपये लेने के बाद शव को पालीथिन में लपेटकर बाग में छोड़कर चले गए। जानकारी होने पर एसडीएम ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर शव को बगीचे में ही दफन करा दिया।
गांव के जय नारायण पांडेय की पहली पत्नी सीता पांडेय की तबीयत खराब होने पर गतदिवस महराजगंज सीएचसी में जांच हुई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। डाक्टरों ने घर पर ही क्वारंटाइन करा दिया। शनिवार की सुबह अचानक हालत नाजुक होने पर 108 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से आए स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी महराजगंज ले गए। डाक्टर ने वहां से बदलापुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही मृत घोषित कर दिए जाने पर स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस से शव लेकर गांव में आए और बाग में रखकर जाने लगे। गांव में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस रोक ली। ग्रामीणों का आरोप है कि 1500 रुपये लेने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को पालीथिन में पैक किया। जय नारायण की दूसरी पत्नी शव के पास बैठी रहीं। गांव के लोग पास जाने से कतरा रहे थे। सूचना देने पर घंटों बाद एसडीएम बदलापुर कौशलेश मिश्र मौके पर आए। उन्होंने जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवाकर शव को बाग में ही दफन करा दिया। जय नारायण पांडेय ने सीता को कोई औलाद न होने पर दूसरी शादी की थी। उससे बच्चे पैदा हुए। दूसरी पत्नी ने कहा कि उसके पति हार्ट के मरीज हैं, इसलिए उन्हें सीता की मौत की खबर नहीं दी गई।
स्वजनों ने बगीचे में रखवाया शव
एंबुलेंस कर्मियों के महिला का शव बगीचे में रखे जाने के संबंध में पूछे जाने पर महराजगंज सीएचसी के अधीक्षक एसके पटेल ने कहा कि स्वजनों के कहने पर ही एंबुलेंस कर्मी शव को बगीचे में रखकर चले गए। 1500 रुपये लिए जाने की बात सरासर गलत है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।