• Breaking News

    Jaunpur Corona: शादी की खुशी में भूल गए मॉस्क और दो गज की दूरी

    JAUNPUR UPDATE NEWS
    जौनपुर। एक तरफ कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अस्पतालों में बेड नहीं है और मरीज ऑक्सीजन के लिए जूझ रहे हैं। लोगों की जान चली जा रही है। दूसरी तरफ शादी की खुशी में लोग मॉस्क और दो गज की दूरी का मानक भी भूल जा रहे हैं। लोगों की यही अनदेखी घर, परिवार और पूरे समाज के लिए भारी पड़ सकती है।


    शनिवार को लॉकडाउन होने के बाद भी लाइनबाजार चौराहे के पास एक शादी समारोह में शामिल घर, परिवार और रिश्तेदारी में आई महिलाएं शादी की खुशी में सड़क पर डांस करती रहीं। अधिकतर महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर मॉस्क नहीं था। सड़क पर लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने वाली पुलिस भी दूर - दूर तक नजर नहीं आई ।


     दोपहर में ही लाइनबाजार चौराहे के पास जहां शादी की खुशी में महिलाओं और बच्चों की भीड़ जमा थी, वह घटना स्थल एसपी आवास के मुख्य गेट से महज डेढ़ सौ मीटर दूरी पर था। बाजे के साथ महिलाओं का झुंड सड़क पर डांस करता रहा, लेकिन उन्हें टोकने वाला कोई नहीं था।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad