Jaunpur Corona: दहलीज नहीं लांघेंगे हम, टूटेगा कोरोना का दम
JAUNPUR UPDATE NEWS
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू 59 घंटे के लॉक डाउन का जिले में व्यापक असर दिखा। जौनपुर में शनिवार की सुबह से ही सड़कें सूनी और गलियां वीरान हैं। हर वक्त भीड़ से गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा है। वाहनों की भीड़ से ठसाठस रहने वाली सड़कें एकदम खाली थीं। सिर्फ दवा की दुकानों को छोड़कर हर तरह की दुकानों के शटर नहीं खुले।

शुक्रवार की रात आठ बजे कोरोना कर्फ्यू की शुरुआत होने के बाद लोग घरों में ऐसे घुसे कि फिर बाहर ही नहीं आए। सुबह दूध, अखबार जैसी दैनिक उपयोग की जरुरतों के लिए लोग कुछ देर के लिए घरों से बाहर आए, लेकिन काम पूरा होते ही सीधे घर में चले गए। शहर का पॉलीटेक्निक चौराहा रहा हो या जेसीज और ओलंदगंज व चहारसू चौराहा, वाजिदपुर, सद्भावना तिराहा, कोतवाली, सब्जी मंडी, शकरमंडी सहित सभी इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। यही स्थिति जिले के अन्य प्रमुख बाजारों की भी थी। खास बात यह कि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन को तनिक भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। सामान्य दिनों में चौराहों-तिराहों पर लगने वाली पुलिस पिकेट भी खाली रही। दूर-दूर तक कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। लोग खुद से सतर्क होकर अपने कदमों को घरों के अंदर समेटे रखने के लिए संकल्पित दिखे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।