• Breaking News

    Jaunpur News: चुनाव ड्यूटी के दौरान बीमार 19 शिक्षकों समेत 23 की मौत, बीएसए ने उच्च अधिकारियों को भेजा शोक संवेदना पत्र

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान बीमार हुए 19 शिक्षक, 2 शिक्षामित्र और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत कुल 23 कर्मचारियों की मौत हो गई। बीएसए ने डीएम और सीडीओ समेत शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर शोक संवेदना संवेदना व्यक्त की है। मृतकों में छह महिला शिक्षक भी शामिल हैं।

    बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी मृत शिक्षकों की सूची के मुताबिक कंपोजिट विद्यालय लखरैया खुटहन की प्रधाना अध्यापिका पुष्पा सिंह, कंपोजिट विद्यालय ओइना खुटहन की कल्याणी अग्रहरी, कंपोजिट विद्यालय बिशुनपुर खुटहन के राजबहादुर यादव, प्राथमिक विद्यालय मेहंदी मड़ियाहूं की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जूड़पुर मड़ियाहूं के  गणपति श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमसार केराकत के रजनीश कुमार सिंह, पूर्व मध्यमिक विद्यालय देवरिया केराकत के जयप्रकाश नारायण, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्की मुफ्तीगंज के बलिराम, कंपोजिट विद्यालय हड़वार सुजानगंज के कृष्ण कुमार नागर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलासिन मछलीशहर के वीरेंद्र मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रज्जूपुर मछलीशहर के शिव शंकर,  पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमलिया रामनगर के बृजभूषण द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय बघौरा सिकरारा की सहायक अध्यापिका रानी विश्वकर्मा, प्राथमिक विद्यालय जपटापुरशाहगंज के प्रधानाध्यापक डॉ सभाजीत यादव, प्राथमिक विद्यालय काजीहद रामपुर के  विजय मौर्या, कंपोजिट विद्यालय जमुनीपुर बरसठी के दयाराम यादव,  प्राथमिक विद्यालय तुर्की बघेला करंजकला की चंद्रप्रभा मौर्या, कंपोजिट विद्यालय भैसौली सुइथाकला के बेचन राम, कंपोजिट विद्यालय बदलापुर के सूर्य प्रकाश मिश्र , प्राथमिक विद्यालय नेवादा प्रथम रामनगर के शिक्षामित्र प्यारेलाल, प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर सिकरारा की  शिक्षामित्र रंजना मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोरारी  रामनगर के परिचारिका संतोष कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात परिचारक नन्हकू राम की मौत बीमारी से हुई है। यह सभी सर्दी-खांसी, बुखार और सांस की समस्या से जूझ रहे थे।

    ADVERTISEMENT


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad