• Breaking News

    Jaunpur News: पति पर शक करती थी विवाहिता, फिर उठाया ऐसा कदम कि स्तब्ध रह गए लोग

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के धनौवां गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हाल मेें मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    सुल्तानपुर जिले की करौंदी कला गांव निवासी हरिश्चंद्र की बेटी रेनू (25) की शादी दो वर्ष पूर्व मछलीशहर कोतवाली के धनौवां गांव निवासी अरुण के साथ हुई थी। अरुण कर्नाटक में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। अरुण की मां अपने दो अन्य बेटों व बहू रेनू के साथ गांव में ही रहती थी। परिजनों के अनुसार बुधवार रात भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए। रेनू के कमरे में खटपट की आवाज होने पर परिजन वहां पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांका। कमरे में गाटर में लगे हुक के सहारे बंधे साड़ी के फंदे पर रेनू का शव लटक रहा था।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। मौके पर पहुंचे रेनू के पिता हरिश्चंद्र ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। घटनास्थल पर देर रात पहुंचे क्षेत्राधिकारी अंतर सिंह ने भी छानबीन की। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि रेनू अपने पति पर शक करती थी। इसे लेकर ही दोनों में विवाद भी हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT 


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad