• Breaking News

    Jaunpur News: भोजपुरी फिल्म निर्माता और किन्नर आमने सामने

    Jaunpur Update News

     जौनपुर। जिले के मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत इस समय चर्चा में है। इस ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह और आशा किन्नर ने रविवार को पर्चा दाखिल किया। समर्थकों के साथ अलग-अलग पहुंचे दोनों के नामांकन के बाद में गांव में सरगर्मी तेज हो गई है। 

     15 वर्षों से मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के रुप में काम कर रहे करियांव गांव निवासी पिंटू सिंह ने गईल भैंसिया पानी में, बजरंग, पागल दिलवा, गांव की गंगा व पायल जैसी भोजपुरी फिल्में बनाई हैं। उनके नामांकन के बाद गांव के चुनाव में कलाकारों के भी पहुंचने की चर्चा है। वहीं इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए आशा किन्नर ने भी नामांकन किया है। वह पिछली चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं। उनका कहना था कि गांव का विकास जब महिला या पुरुष नहीं कर पा रहे। ऐसे में उन्हें मैदान में उतरना पड़ा है।

    Advertisement


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad