Lockdown?: महाराष्ट्र में आज हो सकती है लॉकडाउन की घोषणा, रोजाना मिल रहे 50 हजार से ज्यादा संक्रमित
JAUNPUR UPDATE NEWS
महाराष्ट्र में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राज्य में हर दिन कोरोना मरीजों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।
हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है लेकिन बुधवार सुबह नए दिशा-निर्देश के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोप ने कहा कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद रोजाना 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे है। इसलिए मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में अधिकांश मंत्रियों ने लॉकडाउन लगाने की मांग की। कैबिनेट ने फैसला किया है कि राज्य में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए 21 अप्रैल की रात 8 बजे से लॉकडाउन लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अधिकृत तौर पर लॉकडाउन की घोषणा करेंगे। वहीं, शिवसेना नेता व शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जनता की भावना है कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगे। यह लॉकडाउन पिछले साल की तरह ही कड़ा होगा। इस खबर के बीच प्रवासियों में भय का माहौल बन गया है। मंगलवार की शाम पुणे रेलवे स्टेशन पर करीब दो हजार प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एक मई तक किराणा और खाद्य सामग्री की दुकानों को सिर्फ चार घंटे तक (सुबह 7 बजे से 11 बजे तक) खोलने का आदेश जारी किया।
आदेश में कहा गया है कि किराणा, सब्जी, फल, डेयरी, चिकन, मटन, मछली और अंडा सहित तमाम प्रकार की खाद्य सामग्री और कृषि क्षेत्र से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें, पालतू पशुओं के भोजन की दुकानें और बारिश के मौसम से जुड़ी समान की दुकानें भी सुबह 7 से 11 बजे तक खुली रह सकेगी। जबकि होम डिलिवरी सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक की जा सकेगी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।