Up: रात में युवक ने उठाया ऐसा कदम, परिजन रह गए हैरान
Jaunpur Update News
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आयमा गांव निवासी बृजभान पुत्र रामअवध दिल्ली में काम करता था। दो महीने पहले ही वह दिल्ली से घर चला आया था। इसके बाद वह लखनऊ में काम करने गया, लेकिन एक सप्ताह पहले ही वह वहां लौट आया था। उसके बाद गांव में ही मजदूरी करने लगा। गुरुवार को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।
रात 12 बजे कोई सामान गिरने की आवाज आई तो बाहर सो रही मां ने आवाज दी। जिस पर बृजभान कमरे से बाहर निकल कर आया और पानी पीने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह वह देर तक नहीं उठा तो छोटा भाई केशभान उसे जगाने गया।
दरवाजा अंदर से बंद था और उसे आवाज देने के बाद भी कोई आहट नहीं मिल रही थी। जिस पर छोटे भाई ने दीवार के छेद में झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। बगल के कमरे की दीवार को तोड़कर परिजन अंदर गए तो वह छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रहा था।
परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह एक पुत्री का पिता था और पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थी। चार भाईयों में वह दूसरे स्थान पर था।
Advertisement

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।