• Breaking News

    यूपी : रिकॉर्ड सप्लाई से कम हो गई ऑक्सीजन के लिए मारामारी, 1000 मीट्रिक टन से अधिक हो रही आपूर्ति

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    प्रदेश में रिकार्ड ऑक्सीजन सप्लाई ने महीने के शुरुआत में मची आक्सीजन के लिए हाय तौबा को कम कर दिया है। अब बहुत ही कम संख्या में लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सोशल मीडिया पर अपनी मांग रख रहे हैं। इसकी एक वजह नए केस कम होने से अस्पतालों में बनी जगह और होम आइसोलेशन के मरीजों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराना भी रहा है।

    15 दिन में 12 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है। इसमें उन मरीजों को भी ऑक्सीजन दिया गया है जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि ऑक्सीजन की सप्लाई पर निगाह रखने के लिए मानीटरिंग सिस्टम बनाया गया है जिस पर कंट्रोल रुम से निगाह रखी जा रही है। 



    साथ ही ऑक्सीजन ऑडिट भी कराया जा रहा है ताकि आक्सीजन की सही खपत का अंदाजा हो सके और जरूरत मंदों तक ऑक्सीजन पहुंच सके। ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों के साथ-साथ होम आइसोलेशन के मरीज भी परेशान थे। ऐसे मरीजों को रिफलिंग स्टेशन से सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की गई। शनिवार को पूरेे प्रदेश में होम आइसोलेशन के 3900 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलेंडर के माध्यम से की गई। 


    बता दें कि 28 अप्रैल को केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा कर 850 मीट्रिक टन कर दिया था। उसके बाद से लगातार कोटे के आसपास या कोटे से अधिक ऑक्सीजन यूपी को मिल रही है। इसके लिए अब तक 44 आक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा चुकी है। सड़क के रास्ते भी ऑक्सीजन बोकारो से यूपी के जिलों में लाई जा रही है। सरकार के इन प्रयासों के चलते ही राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति की स्थिति काबू में आती जा रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात बेहतर होंगे। 

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad