• Breaking News

    यूपी के जौनपुर में सिग्नल फेल होने से 30 मिनट तक खड़ी रही स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ जा रही स्पेशल ऑक्सीजन  ट्रेन सिग्नल खराब होने से मंगलवार की सुबह जौनपुर के श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब पांच बजे आधे घंटे तक खड़ी रही। सिग्नल ठीक होने के बाद सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन आगे रवाना की गई । इस दौरान कोयला लदी एक मालगाड़ी भी 10 मिनट तक खड़ी रही।  

    बोकारो से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ की तरफ जा रही स्पेशल ट्रेन सुबह करीब पांच बजे श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो रेड सिग्नल होने के चलते पूर्वी सिग्नल के पास खड़ी हो गई। ट्रेन खड़ी होने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली तो उन्होंने छानबीन की। पता चला कि तकनीकी खामियों से सिग्नल रेड हो गया है।

    स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना सिग्नल इंजीनियर संजय कुमार को दी। यहां इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते होम आइसोलेशन में हैं, जिसके चलते सिग्नल इंजीनियर संजय कुमार अकेले सिग्नल ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद खराबी दूर की गई।


    स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के चालक को लिखित रूप ट्रेन रुकने का स्पष्टीकरण दिया। इसके बाद साढ़े 5 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई । स्टेशन मास्टर मनोज यादव के मुताबिक सिग्नल में खराबी के चलते स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन को करीब 30 मिनट और उसके पीछे आई कोयला लदी मालगाड़ी को करीब 10 मिनट तक स्टेशन के पूर्वी

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad