कोरोना से मात खा गई 'लव यू जिंदगी' पर झूमने वाली लड़की, आखिरी पलों में यूं दिखाई थी हिम्मत
JAUNPUR UPDATE NEWS
सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर बैठी एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वीडियो में कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से पीड़ित वह लड़की ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमती नजर आ रही थी। यह वीडियो इसी वजह से वायरल भी हुआ था कि गाने पर झूमती लड़की से लोगों को जिंदादिल रहने व कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद न हारने की प्रेरणा मिल रही थी, लेकिन दुख की बात यह है कि मौत ने इस लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली। कोरोना के आगे वह बेबस हो गई और दुनिया को छोड़ कर चली गई।

अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था
इस लड़की का वीडियो 8 मई को ट्वटिर पर डॉ. मोनिका लांगेह ने शेयर किया था। डॉक्टर के अनुसार वीडियो में दिख रही इस लड़की को अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए उसे कोविड इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया था। डॉक्टर ने वीडियो शेयर करते समय बताया था कि कोरोना पीड़ित इस लड़की को एनआईवी (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया था। लड़की की जिंदगी बचाने के लिए रेमडेसिवीर और प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई थी।
सीखः उम्मीद मत खोना
ट्विटर पर डॉ. मोनिका ने लिखा, ‘यह लड़की मात्र 30 साल की है। कोरोना संक्रमित इस लड़की को आईसीयू बेड नहीं मिल सका। हालत को संभालने के लिए इस लड़की को कोविड इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। वह पिछले दस दिनों से यहां भर्ती है। सीखः जिंदगी में हालात कैसे भी हों, उम्मीद मत खोना।'
She is just 30yrs old & She didn't get icu bed we managing her in the Covid emergency since last 10days.She is on NIVsupport,received remedesvir,plasmatherapy etc.She is a strong girl with strong will power asked me to play some music & I allowed her.
— Dr.Monika Langeh🇮🇳 (@drmonika_langeh) May 8, 2021
Lesson:"Never lose the Hope" pic.twitter.com/A3rMU7BjnG
डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए
जब वीडियो वायरल हुआ था तब डॉक्टरों ने बताया था कि लड़की की हालत में सुधार हो रहा है और उसे डिस्चार्ज करने पर भी विचार किया जा रहा था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी और इस बार डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। ऐसे में वह जिंदगी की जंग हार गई।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।