दो महीने का मुफ्त राशन व ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेगी पांच हजार की मदद
JAUNPUR UPDATE NEWS
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख राशनकार्ड धारक हैं।
उन सभी को दिल्ली सरकार द्वारा दो महीने तक मुफ्त में राशन देगी। इसके अलावा दिल्ली में जितने भी ऑटो चालक व टैक्सी चालक हैं उन सभी को पांच-पांच हजार रुपये की मदद देगी। ऐसे में दिल्ली में करीब डेढ़ लाख ऑटो और टैक्सी चालकों को फायदा होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो महीने तक मुफ्त में राशन मिलने का ये मतलब नहीं कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा। यह सिर्फ वित्तीय मुद्दों से गुजर रहे गरीबों की मदद करने के लिए किया जा रहा है।
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।