जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल उम्मीदवारों की होगी अहम भूमिक, जादुर्ई आंकड़ा के करीब नहीं कोई राजनीतिक दल
JAUNPUR UPDATE NEWS
जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम आने के बाद सभी दलों की स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि का इंतजार न कर सियासी रणनीतिकारों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। किसी भी राजनीतिक दल के जादुई आंकड़ा के करीब न पहुंचने से जिले की प्रथम नागरिक कौन होगी इसका फैसला जिला पंचायत के निर्दलीय सदस्य करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्ता और विपक्ष ने खूब ताकत झोंकी। दरअसल इनका टारगेट जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी थी। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रमुख दल जादुई आंकड़े से काफी दूर हैं। सत्ताधारी भाजपा जहां पिछले चुनाव के मुकाबले चार सीटों के फायदे में रहने के बाद भी कुल 12 सीट ही जीत पाई वहीं मुख्य विपक्षी दल सपा चुनावी समर में वाकओवर देने के बावजूद सबसे बड़ी जीत हासिल करने का दावा कर रही है। कई दशक से जिले में हासिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस की इस बार बोहनी तक नहीं हुई। वहीं अपना दल को तीन सीट पर कामयाबी मिली तो उलेमा काउंसिल व एआईएमआईएम ने एक-एक सीट जीतकर इस बार सदन में दस्तक दी है।
सूबे में अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही बहुजन समाज पार्टी आठ सीटें जीतने का दावा कर रही, लेकिन ‘हाथी’ कब किस करवट बैठ जाए इसकी कोई गारंटी नहीं रहती। कुल मिलाकर 83 सदस्य वाले सदन में अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने वाले जादुई आंकड़े से दोनों ही प्रमुख दल काफी दूर हैँ।
अमूमन सत्ता के लिए आसान माना जाने वाला यह चुनाव भाजपा के लिए टेढ़ी खीर नजर आ रहा है। सत्ता की हनक और धनबल के बाद भी भाजपा के लिए यह चुनाव जीतना आसान नहीं होगा। निर्दल 58 निर्दल सदस्यों को अपने पाले में खींच लेने वाला दल ही जीत के नजदीक पहुंचेगा। सियासी जानकारों का कहना है कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में धनबल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रमुख दल किसी ऐसे प्रत्याशी की खोज में हैं धनबल के साथ ही बाहुबल में भी कमजोर न पड़े।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।