CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'चार दिन में जो कर सकते हो कर लो'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यूपी पुलिस कंट्रोल रूम के WhatsApp नंबर पर यह धमकी दी गई है. धमकी भेजने वाले ने चैलेंज किया है कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो. यह मामला सामने आने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है और नंबर की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बीते 29 अप्रैल को देर शाम यूपी पुलिस के आपातकाल सेवा डायल 112 वॉट्सऐप नंबर पर किसी संदिग्ध ने मैसेज कर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी. धमकी भरे संदेश में संदिग्ध ने लिखा है कि वो सीएम योगी को 5 वें दिन जान से मार देगा. उसने पुलिस को चुनौती देते हुए आगे लिखा है कि अगले चार दिन में मेरा जो कर सकते हो कर लो.
इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में 112 के कंट्रोल रूम कमांडर अर्जुन कुमार ने केस दर्ज कराया है. पुलिस की कई टीमें संदिग्ध नम्बर की जांच व लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भी गठित की गई है.
यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को मई 2020 में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. धमकी के साथ ही सीएम योगी को एक विशेष समुदाय के लिए खतरा बताया गया था. इस मामले में पुलिस ने गोमती नगर पुलिस स्टेशन में धारा 505(1)b 506,और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया था
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।