• Breaking News

    Jaunpur News: घर के पास बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सिर और सीने पर गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तत्काल जिला अस्पताल स्थित शवगृह भेजवा दिया। घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

    पूरा मुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति (45) गांव के लोगों का बिना डिग्री के दवा-उपचार करते थे। गांव से 500 मीटर दूरी पर उन्होंने अपना क्लीनिक बना रखा था। शनिवार की रात करीब आठ बजे क्लीनिक बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही अचानक बदमाशों ने गोली मार दी। एक के बाद एक चार फायर की आवाज सुनकर परिवार और गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो वहां फौजदार लहूलुहान हाल में बेसुध पड़े थे। आननफानन उन्हें बदलापुर सीएचसी ले जाया गया।

    जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल चली आई। यहां शव को कड़ी सुरक्षा में शवगृह में रखवा दिया। उधर, घटनास्थल पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ पहुंचे। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुत्र अंबुज और प्रद्युम्न ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चलता है। आशंका है कि उन्होंने गोली मारी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad