• Breaking News

    Jaunpur News: चोरों ने घर का ताला तोड़ किया लाखों की चोरी

    JAUNPUR UPDATE NEWS

     श्री विश्व नाथ इंटर कॉलेज कलान के संस्कृत प्रवक्ता श्री गंगा प्रसाद के बीबीगंज स्थित आवास पर चोरों ने ताला तोड़ कर हाथ साफ किया। श्री गंगा प्रसाद का पैतृक घर आजमगढ़ के लालगंज तहसील अंतर्गत मेहनाज पुर  में स्थित है।वह बीबीगंज जौनपुर में अपना निजी आवास बना कर रहते थे। कोरोना संक्रमण  के कारण लॉक डाउन के चलते श्री गंगा प्रसाद जी मतगणना की ड्यूटी के पश्चात 4 मई को सपरिवार अपने पैतृक आवास चले गए थे।

    घर पर पड़ी शादी के लिए अपने आवास पर रखे आभूषण व नगदी लेने आज 22 मई 2021 की सुबह जब वह अपने आवास पहुंचे तो देखा चैनल गेट खुला व ताला टूटा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त दिखा।उन्होंने फौरन भांप लिया कि चोरों ने अपना काम कर दिया है। फौरी तौर पर शादी के लिए बनवाये व पत्नी के आभूषण, एक लाख नगद,एल ई डी टीवी गायब दिखा।बाकी और नुकसान घर की सारी चीजें मिलान करने के बाद पता चलेगा।

    बीबीगंज पुलिस चौकी को सूचना देने पर चौकी प्रभारी ने मामले का संज्ञान लिया व सक्रियता पूर्वक तहकीकात कर चोरों का पता लगाने व समान वापस करवाने की हर सम्भव कोशिस करने का आश्वासन दिया।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad