• Breaking News

    Jaunpur News: प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका का अनशन, बोली- मर जाऊंगी मगर चौखट नहीं छोड़ूंगी

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली बाजार स्थित शाही मंजिल प्रेमी के आवास के सामने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर प्रेमिका दो दिनों से भूख हड़ताल यानि अनशन पर अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ बैठी है। मौके से प्रेमी फरार है तो वहीं प्रेमी के घर का दरवाजा अंदर से बंद है।

    महराजगंज थाना क्षेत्र के मौलाना समसुल वारिस के बड़े बेटे मोलवी कमरुल वारिश मोहल्ले में ही बच्चों को उर्दू की कोचिंग करने जाते थे। वहीं पर मोहल्ले की ही एक शादीशुदा युवती जमीरुल खातून के साथ पिछले तीन वर्षों से इश्क चल रहा था। प्रेमिका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता था लेकिन लॉकडाउन में घर वापस आकर मजदूरी का काम कर रहा था। एक माह पूर्व युवती दवा के लिए कोलकाता स्थित अपने मायके चली गई।लेकिन प्रेमी के साथ उसका संबंध बना रहा।

    प्रेमी के बुलाने पर वह 28 अप्रैल को वाराणसी आ गई। वहां से प्रेमी प्रेमिका दोनों लुकते छिपते प्रेमी की बड़ी बहन के यहां तीन दिनों तक रुके रहे। वहां से फिर वह प्रेमी जोड़ा महाराजगंज आकर अपने पिता के पुराने मकान में रुका रहा। इस संबंध में युवती का आरोप है प्रेमी के पिता ने मुझसे कहा कि तुम तलाक लेकर आओ मैं तुम्‍हारी अपने बेटे से शादी करा दूंगा। मेरा प्रेमी भी मुझसे यह कह कर गया है तुम तलाक लेकर आओ मैं तुमसे शादी करूंगा। लेकिन भाई और पिता द्वारा मेरे प्रेमी को डरा धमका कर भगा दिया गया है। प्रेमी हमसे यह कर कर गया है जब तक मैं वापस ना आऊं यही मेरे घर पर ही रहना। जब तक मेरा प्रेमी वापस नहीं आएगा मैं यहीं घर के सामने बैठकर अपना प्राण त्याग दूंगी।

    बताया कि मेरा अपने प्रेमी के साथ पिछले तीन वर्षों से संपूर्ण संबंध है। यह लगभग 20 माह का बेटा भी मेरे प्रेमी का ही है। उसने बताया कि पिछले दो दिनों से मैंने कुछ भी नहीं खाया है। मैं भूख हड़ताल पर बैठी हूं। यदि प्रेमी के घर से खाना मिला तो उसे जरुर खाऊंगी। उसका दो वर्षीय बालक भी भूख से रो रहा था। ऐसे में ग्रामीणों ने बच्चे के लिए दूध की व्यवस्था किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महाराजगंज ओम नारायण सिंह का कहना है मामला संज्ञान में है। महिला का पति भी महिला के गायब होने की सूचना दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    ADVERTISEMENT


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad