• Breaking News

    Jaunpur News: नोडल अधिकारी ने कहा, आरआरटी टीम बढ़ाए जांच

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर। नोडल अधिकारी कोविड-19 भुवनेश कुमार ने शाहगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत भादी और कोतवाली परिसर में आरआरटी की ओर से की जा रही जांच का निरीक्षण किया। गांव में 10 दिन में आरआरटी ने आरटीपीसीआर से कुल 133 एवं एंटीजन से 219 की जांच की गई हैं। जिनमें 17 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जो अभी स्वस्थ है। गांव में प्रवासियों की संख्या 12 है।


    उन्होंने बाहर से आने वाले व्यक्तियों की आरटीपीसीआर से जांच कराने के निर्देश दिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कोटेदारों को निर्देश दिया कि राशन लेने वालों से पूछे कि उनके घर में किसी को सर्दी जुकाम या अन्य लक्षण तो नहीं है। यदि है तो कंट्रोल रूम में सूचित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड नहीं बना है तो तत्काल बना दिया जाए। राशन की दुकान पर कोरोना कंट्रोल रूम का नंबर पेंट करवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।


    उन्होंने सीएचसी शाहगंज में बने 40 बेड की क्षमता के एल -1 अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में 8 मरीज भर्ती हैं एवं 12 लोग आइसोलेशन में है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 1 महीने में लगभग 7950 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, डॉ. हरिओम मौर्य, डॉ. अमित सिंह, डॉ. आरके वर्मा उपस्थित रहे।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad