• Breaking News

    Jaunpur: फोन पर आर्डर लेकर घर तक पहुंचाया जाएगा राशन

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर। वृहद कंटेनमेंट जोन के दायरे में आने वाले शहर समेत तीन निकायों में कड़ी पाबंदियां लागू होंगी। कोरोना कर्फ्यू की तरह ही दुकानें बंद रहेंगी और सड़कों पर बिना वजह घूमने वालों पर कार्रवाई होगी। इन इलाकों में जरूरी सामानों की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से कराने की तैयारी है। फोन पर आर्डर लेकर राशन और किराना के सामान के आर्डर लेकर घर पहुंचाया जाएगा। मोहल्ले में ठेला भेजकर सब्जी, फल आदि की बिक्री होगी। इसके लिए प्रशासन रूपरेखा बनाने में जुुटा है। सोमवार को बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने जौनपुर व शाहगंज नगर पालिका सहित मछलीशहर को वृहद कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों में 13 मई तक दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कोई अन्य व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी। व्यर्थ की आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। बैंक, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, पुलिस जैसी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर आवागमन की अनुमति रहेगी। यह सारी व्यवस्थाएं ठीक वैसी ही हैं, जैसे पिछले वर्ष संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान थीं। इस दौरान जरूरी सामानों की समुचित आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रशासन रूपरेखा बनाने में जुटा है।


    राशन की दुकानों का चयन कर उनके नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि लोग आर्डर देकर सामान घर मंगा सकें। इसी तरह सब्जी-फल जैसे सामानों की बिक्री भी मोहल्ले में ठेला भेजकर कराई जाएगी। इसके लिए मोहल्लेवार ठेला निर्धारित किया जाएगा, जिसे टोकन जारी किया जाएगा। जो अपने निर्धारित मोहल्ले में जाकर फल व सब्जी बेचने का कार्य करेंगे। इसके अलावा दवा की दुकानें खुली रहेंगी।


    एडीएम भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी का कहना है कि जिन नगरीय निकायों को वृहद कंटेनमेंट जोन घोषित कर 13 मई तक पाबंदी लगाई गई है, वहां जरूरी सामानों की समुचित आपूर्ति के लिए दुकानदारों और ठेला आदि का चयन किया जाएगा। जो राशन, फल व सब्जी सहित अन्य जरूरी उपयोग के सामानों की बिक्री करेंगे। लोगों को आवश्यक सामान आराम से मिल सके, इसके लिए सोमवार को बैठक कर डीएसओ सहित अन्य संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    ADVERTISEMENT


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad