Lockdown: योगी सरकार ने 24 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ाया लॉकडाउन, रेहड़ी-पटरी वालों को देगी भत्ता
JAUNPUR UPDATE NEWS
लखनऊ. कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को 24 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी. आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी. उधर, यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए फुटकर दुकानदार, रेहड़ी- पटरी वालों को एक हजार रुपये महीना भत्ता और 3 महीने का राशन भी दिया जाएगा. शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने प्रदेश में 24 मई तक लॉंकडाउन बढ़ाने पर सहमति दे दी.
दरअसल, प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या कम हो रही है साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है पर गांवों में फैल रहा संक्रमण सरकार के लिए चिंता का सबब बन गया है इसलिए सरकार कोई मौका नहीं लेना चाहती है.
गौरतलब है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है. शुरू में इसे 3 मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि 6 मई तक बढ़ा दी गई थी. बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था और जिसे अब बढ़ाकर 17 मई किया गया है. बता दें कि यूपी में 30 अप्रैल के बाद से ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू है. इसका असर यह हुआ कि कोरोना के सक्रिय मामलों में 60 हजार की कमी आ गई है. यही नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार 18 से 44 साल के लोगों का कोविड वैक्सीनशन कराने के लिए तेजी से काम कर रही है.
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले हैं जबकि 281 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 28404 संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए हैं. बता दें कि प्रदेश में अभी तक 17238 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है. प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 177643 है.
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।